ISRO ने 100वां मिशन किया लांच, स्पेस की दुनिया में हासिल किया मुकांम

दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने 29 जनवरी को श्रीहरिकोटा से अपना 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। ISRO ने GSLV-F15 रॉकेट के जरिए NVS-02 नेविगेशन उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा। यह उपग्रह परिवहन, हवाई और समुद्री यातायात की ट्रैकिंग में मदद करेगा और रक्षा अभियानों के लिए सुरक्षित नेविगेशन प्रदान करेगा।

यह मिशन ISRO की तकनीकी सफलता का एक और उदाहरण है, जो अंतरिक्ष में भारत की ताकत को बढ़ाता है। आपको बता दे, कि जीएसएलवी GSLV-F15 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया नेविगेशन सैटेलाइट NVS-02 परिवहन में उचित ट्रैकिंग और मार्गदर्शन में मदद करेगा। हवाई और समुद्री यातायात को कुशलतापूर्वक ट्रैक करेगा। वहीं, सैन्य अभियानों को अंजाम देने के लिए सुरक्षित, स्थानीय नेविगेशन होने से रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा।

NVS-02 उपग्रह की खासियत

NVS-02 ‘नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन’ (नाविक) श्रृंखला का दूसरा उपग्रह है। यह उपग्रह भारतीय उपमहाद्वीप और इसके आसपास के क्षेत्रों में सटीक स्थिति, गति और समय की जानकारी प्रदान करेगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई