पति के साथ खेत में काम करने गई पत्नी को बदमाशों ने मारा गोली, जाँच में जुटी पुलिस..

हरियाणा के नूंह में बदमाशों एक महिला की हत्या कर दी। यह घटना आरोपी ने अंजाम दिया है जब महिला अपने पति के साथ खेतों में काम करने गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपत्ती से पैसे और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


दंपती से ये सब भी लूट ले गये 
यह पूरा मामला नूंह बिछौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गौहेता गांव की है। मृतक महिला के पति का नाम इनायत है। पुलिस को दी गई शिकायत में इनायत ने बताया कि वह बीती रात यानी 27 जनवरी सोमवार को खेतों में सिंचाई कर रहे थे। उस दौरान वहां पर 4 नकाबपोश बदमाश आ गए। इनायत ने बताया कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे। बदमाशों ने उनसे पैसे और फोन देने के लिए कहा। जिसके बदमाशों ने दंपती से 3 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया।

इनायत का कहना के बदमाशों ने उनकी पत्नी से गहने देने के लिए कहा। लेकिन महिला के पास गहने नहीं मिले और बदमाशों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर महिला के सिर में गोली मार दी। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बिछोर थाना प्रभारी जगबीर का कहना है कि महिला की शव पोस्टमार्टम के लिए मांडी खेड़ा अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button