SAIF ALI KHAN CASE: आरोपी को सिम दिलवाने वाली महिला का पुलिस ने लिया बयान

मुंबई। सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस ने उस पश्चिम बंगाल की महिला का बयान दर्ज किया है, जिसका आधार कार्ड आरोपी ने सिम कार्ड खरीदने के लिए इस्तेमाल किया था।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक टीम पश्चिम बंगाल गई थी और दो व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। पहले, पुलिस ने उस महिला का बयान लिया, जिसका आधार कार्ड आरोपी ने सिम कार्ड खरीदने में उपयोग किया। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार का भी बयान दर्ज किया, जो पश्चिम बंगाल में रहता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस रिश्तेदार की मदद से महिला का आधार कार्ड हासिल किया और फिर उसी का इस्तेमाल सिम कार्ड खरीदने के लिए किया। इस बीच, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के खून का नमूना और कपड़े जांच के लिए एकत्र किए हैं। पुलिस की मामले में जांच जारी है।





