जुआ खेलने से मना करने पर साहू परिवार ने दुबे परिवार पर किया हमला, 4 की मौत 2 की हालत गंभीर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार 27 जनवरी को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है।जुआ खेलने से मना करने पर साहू परिवार के लोगो ने दुबे परिवार पर हमला कर दिया। तलवार, कुल्हाड़ी लाठी और डंडों से वार कर दुबे परिवार के 6 लोगों को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर है। तिमरी गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

घटना मे मारे गये
पुलिस के अनुसार, ​​तिमरी गांव में साहू परिवार के लोगों को दुबे परिवार ने जुआ खेलने से रोका तो विवाद हुआ। झगड़े के बाद मामला शांत हो गया। सोमवार सुबह दुबे परिवार के लोग गांव की ही दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी साहू परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। तलवार, कुल्हाड़ी लाठी और डंडों से ताबड़ातोड़ वार किए। हमले में कुंदन पाठक (35), चंदन पाठक (29), समीर (19) और अनिकेत दुबे (26) की मौत हो गई। विपिन और छोटू घायल हैं। दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।

सनसनीखेज घटना आरोपी परिवार के मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना से आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करले लगे। पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर गया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई