Kaushal Chaudhary Gang: कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह की हत्या में शामिल चौधरी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब-राजस्थान के हाईप्रोफाइल लोगों से रंगदारी वसूलने वाले कौशल चौधरी गैंग के 6 आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल और कांग्रेस नेता सुखमीत सिंह की हत्या करने का भी आरोप है।
इंटेलीजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर अमृतसर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी रंगदारी वसूलने के लिए अमृतसर पहुंचे थे।पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया एक्स में ट्वीट करते हुए बताया, कि कौशल चौधरी गैंग के 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। इसमें गैंग के मुख्य आरोपी लखनपाल और नरिंदर कुमार शामिल है। आरोपियों के पास से छह आधुनिक हथियार और 4 गोलियां मिली है। आरोपी रंगदारी वसूलने पहुंचे थे। पैसे नहीं देने पर आरोपी हत्या करने वाले थे। डीजीपी के अनुसार आरोपियों के उपर राजस्थान के एक होटल में अंधाधुंध गोलीबारी और 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में भी दर्ज है।





