VAISHNAV DEVI: वैष्णो देवी जा सकेंगे वंदे भारत ट्रेन से ट्रायल रन हुआ सफल

जम्मू कश्मीर।भारतीय रेलवे ने शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन के बीच पहले वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया। यह ट्रेन अंजी ख़ड़ ब्रिज से होकर गुजरेगी, जो भारत का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज है, और चेनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज है।

इस ट्रेन को कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 23 जनवरी को कहा था कि कई देशों ने भारत से सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को आयात करने में रुचि दिखाई है।

वंदे भारत एक्सप्रेस, जो ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की कहानी मानी जाती है, पहली बार 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली- कानपुर- इलाहाबाद- वाराणसी मार्ग पर शुरू की गई थी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में वंदे भारत ट्रेनों में लगभग 31.84 लाख बुकिंग हुई थी और इनकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 96.62 प्रतिशत रही।

इन सुविधाओं से लैस है ट्रेन

यह ट्रेनें बेहतरीन सुविधाओं से लैस है। ट्रेन में कवच टेक्नोलॉजी दिव्यांगजनों के लिए सुलभ शौचालय, और ब्रेल साइनज का एकीकरण। भारतीय रेलवे अब वंदे भारत चेयर कार, वंदे भारत स्लीपर, नमो भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेन जैसे नए ट्रेन मॉडल पेश करने जा रहा है, जिससे यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं मिलेंगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है और इसके उत्पादन के लिए डेटा विश्लेषण किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई