MAUSAM: 14 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, मौसम का बदलाव जारी

दिल्ली। देश का मौमस लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 14 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का बिगड़ना जारी रहेगा।
उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दूसरा सर्कुलेशन मध्य प्रदेश में बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाएं चल रही हैं, जिससे अरुणाचल प्रदेश और असम में आंधी-तूफान के आसार हैं।
घने कोहरे का अलर्ट
- पूर्वी उत्तर प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश
- पूर्वी राजस्थान
- पश्चिम बंगाल
- सिक्किम
- बिहार
- झारखंड
- ओडिशा
- असम
- मेघालय
- नगालैंड
- मणिपुर
- मिजोरम
- त्रिपुरा
इन राज्यों में बिजली गिरने का अलर्ट
- उत्तर प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- सिक्किम
- ओडिशा
- असम
- मेघालय
- नगालैंड
- मणिपुर
- मिजोरम और त्रिपुरा
पिछले 24 घंटे का मौसम
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा, जिसमें लखनऊ में शून्य दृश्यता तक रिकॉर्ड की गई।
तापमान में गिरावट का अनुमान
उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि बाद में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।





