Drunk Teacher: नशे में धुत्त होकर स्कूल में सोता रहा शिक्षक, दान में मिले धान को बेचकर पी शराब

कांकेर। छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के  दुर्गूकोंदल के ग्राम पलाचूर प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक नशे की हालत में स्कूल में सोता हुआ पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, छेरछेरा पूर्णिमा के दिन स्कूली बच्चों ने घर-घर जाकर दान में धान और अन्य सामग्री इकट्ठा की थी। जब शिक्षक को इसकी जानकारी मिली, तो उसने उस धान को बेचकर पैसे से शराब पी ली। ग्रामीणों का कहना है कि यह शिक्षक रोजाना नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचता है, लेकिन अब तक उच्च अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है, जिससे समस्या बनी हुई है।

वायरल वीडियो पर होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने कहा कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा है और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीडियो में जो घटना दिख रही है, वह बेहद निंदनीय है और एक शिक्षक के कारण पूरे शिक्षक समुदाय की छवि खराब हो रही है।

शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं

यह पहली बार नहीं है जब कोई शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा हो। इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाने के बावजूद ये घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button