CHUNAVI FUND जब्त करने की मांग, हाईकोर्ट में लगी याचिका

दिल्ली। चुनावी बांड से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले फंड को जब्त करने वाली मांग की याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। एडवोकेट जयेश के उन्नीकृष्णन और एडवोकेट विजय हंसारिया ने यह याचिका लगाई है।

याचिका में मांग की गई है कि चुनावी बॉन्ड के जरिए पार्टियों को मिले 16,518 करोड़ रुपए को जब्त किया जाए। इससे पहले, ADR ने चुनावी बॉन्ड स्कीम को अवैध घोषित करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में इस योजना को चुनौती दी थी, और इसके बाद कोर्ट ने कहा था कि यह स्कीम संविधान के खिलाफ है।

पढ़े किस पार्टी के पास कितना बांड

पार्टी1 करोड़ वाले बॉन्ड10 लाख1 लाख10 हजार1 हजारकुल
बीजेपी5854199470648318,633
TMC1467135441030143,305
कांग्रेस13189588006553,146
BRS11813102673991,806
बीजेडी76695860

चुनावी बॉन्ड स्कीम क्या है

यह स्कीम 2017 में पेश की गई थी और इसके तहत भारतीय नागरिक और कंपनियां चुनावी बॉन्ड खरीद सकती थीं, जिन्हें किसी राजनीतिक पार्टी को डोनेट किया जा सकता था। इससे पार्टी को वित्तीय सहायता मिलती थी, लेकिन डोनर की पहचान गुप्त रहती थी। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए डेटा में यह सामने आया कि बीजेपी ने सबसे अधिक 6,060 करोड़ रुपए चुनावी बॉन्ड के जरिए प्राप्त किए थे। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने भी इस स्कीम का लाभ उठाया। कांग्रेस ने इस स्कीम को भ्रष्टाचार का जरिया बताया था और चुनावी बॉन्ड से संबंधित डोनरों की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की थी।

केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया

सरकार चुनावी बॉन्ड स्कीम को फिर से नया रूप देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय में बैठकें हो चुकी हैं, ताकि इसे संविधान के अनुरूप बनाया जा सके और सुप्रीम कोर्ट की कसौटी पर खरा उतारा जा सके।

टॉप 10 चंदा देने वाले कंपनियां

कंपनीचंदा (करोड़ रुपये में)
फ्यूचर गेमिंग1,368
मेघा इंजीनियरिंग980
क्विक सप्लाई चेन410
वेदांता लि400
हल्दिया एनर्जी377
भारती ग्रुप247
एस्सेल माइनिंग224
प. यूपी पावर कॉर्पोरेशन220
केवेनटर फूड पार्क194
मदनलाल लि.185

टॉप 10 चंदा लेने वाली राजनैतिक पार्टियां

पार्टीचंदा (करोड़ रुपये में)
बीजेपी6,060
TMC1,609
कांग्रेस1,421
बीआरएस1,214
बीजेडी775
डीएमके639
YSR कांग्रेस337
TDP218
शिवसेना158
आरजेडी72.50

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button