Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

IND VS ENG T20 Series: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज, देखिए प्लेइंग-11

कोलकाता। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 22 जनवरी 2025 को खेला जाएगा। दोनों टीमें 13 साल बाद ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगी, जहां उनका आखिरी मुकाबला 2011 में हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। इंग्लिश टीम ने भारत में टी-20 फॉर्मेट की आखिरी सीरीज 14 साल पहले, 2011 में जीती थी। इसके बाद से भारत ने चार टी-20 सीरीज खेलीं, जिनमें सभी में उसे जीत मिली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

उन्होंने 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था।भारत के टॉप स्कोरर: टी-20 में भारत के शीर्ष स्कोरर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 125 मुकाबलों में 4188 रन बनाए हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 78 मैचों में 2570 रन बनाए हैं। युजवेंद्र चहल ने टी-20 में सबसे ज्यादा 96 विकेट लिए हैं, लेकिन वे इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। अर्शदीप सिंह ने 95 विकेट लिए हैं और आज यदि वे 2 विकेट लेते हैं, तो चहल से आगे निकल जाएंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

इंग्लैंड:जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई