RAJYOTSAV: त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर का स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के 53वें राज्योत्सव दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये राज्य राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “त्रिपुरा के राज्योत्सव दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं। यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और अपनी समृद्ध संस्कृति और धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। त्रिपुरा नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।” मेघालय के राज्यत्व दिवस पर उन्होंने कहा, “मेघालय के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मेहनती लोगों के लिए प्रशंसा प्राप्त करता है। राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं।”

मणिपुर के राज्योत्सव दिवस पर प्रधानमंत्री ने लिखा, “मणिपुर के लोगों को शुभकामनाएं। हम मणिपुर के लोगों के योगदान पर गर्व महसूस करते हैं। मणिपुर के प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।” पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य राजनेताओं ने भी तीनों राज्यों के राज्योत्सव पर बधाईयां दी है।  इन राज्यों को 1972 में उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों (पुनर्गठन) अधिनियम के तहत राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button