MAUAM: 3 राज्यों में बर्फबारी, 11 राज्यों में कोहरे का आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

 दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का असर जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

Hero Image

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 3 राज्यों में बर्फबारी और 11 राज्यों में कोहरे की वजह से आम जनजीवन प्रभावित होगा। 22 और 23 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना।पंजाब के अमृतसर में सबसे ठंडा तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में पूरे दिन हल्का कोहरा छाया रहा।

यहां ऐसा रहेगा मौसम

  • 20 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है।
  • 22 और 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
  • 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में कोल्ड-डे की स्थिति हो सकती है।

यूपी में चल रही बर्फीली हवाएं

यूपी में मौसम का उलटफेर जारी है। जनवरी में पहली बार आज कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन 40 जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। कई शहरों में हवा की स्पीड 30 किमी है। इससे गलन बरकरार है। रविवार को इटावा सबसे ठंडा जिला रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई