MAHAKUMBH: आधी रात नागा संन्यासियों ने ली दीक्षा, बम की सूचना पर सर्चिंग

प्रयागराज। महाकुंभ का आज 7वां दिन है, और अब तक 7.72 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। रविवार आधी रात को जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने नागा संन्यासियों को संगम तट पर दीक्षा दी।

कड़ी सर्दी में खुले आकाश के नीचे दीक्षा के दौरान संन्यासियों को आग, जल और वायु के तत्वों का अनुभव कराया गया। वहीं, मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 में बालू की बराबरी के दौरान एक नवजात लड़के का शव लाल कपड़े में लपेटा हुआ मिला, जिसके बाद काम रोक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शव लगभग 10 दिन पुराना था।

image 39

शंकराचार्य के शिविर में बम की अफवाह

देर रात महाकुंभ में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में बम की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद संतों को शिविर में रहने का निर्देश अफसरों ने जारी कर दिया।

योगी आज रहेंगे कुंभ में

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में लगभग 5 घंटे रहेंगे। वे कैबिनेट की बैठक करेंगे, मौनी अमावस्या अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और संतों से मिलेंगे। इसके साथ ही पर्यटन प्रदर्शनी, ODOP, वॉक थ्रू गैलरी और संविधान गैलरी का भी अवलोकन करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button