SAIFALI KHAN ATTACK: वारदात के दिन घर में घुसने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, चाकू किसने मारा पता लगाने पूछताछ

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान में हए अटैक के बाद उनके घर में आरोपियों के साथ पहुंचने वाले एक आरोपी को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी एक्टर के घर चोरी करने घुसा था।

आरोपी का नाम पुलिस द्वारा मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया जा रहा है। आरोपी बांग्लादेशी है और नाम बदलकर मुंबई में रह रहा था। पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी को शनिवार रात 2 बजे ठाणे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के DCP गेदाम दीक्षित के अनुसार, आरोपी चोरी करने के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था।

आरोपी ने भारत में आकर नाम बदला 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और वह 30 साल का है। आरोपी ने भारत में अवैध रूप से आने के बाद अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था।

50 लोगाें से पूछताछ

पुलिस ने इस बात का स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि आरोपी ने सैफ अली खान पर हमला किया था या नहीं। जब मीडिया ने पूछा कि क्या आरोपी अकेला था या और लोग भी साथ थे, तो पुलिस ने बताया कि जांच जारी है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसकी कस्टडी की मांग करने की योजना बनाई है। इससे पहले पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, लेकिन वह इस मामले में शामिल नहीं निकला। अब तक पुलिस ने लगभग 50 लोगों से पूछताछ की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button