‘Unbreakable’ Controversy: CM केजरीवाल का आरोप, बीजेपी के दबाव में दिल्ली पुलिस धमका रही

दिल्ली। डॉक्यूमेंट्री ‘अनब्रेकेबल’ की स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोपों की झडी लगा दी है। दिल्ली पुलिस पर सीएम ने फिल्म की स्क्रीनिंग ना होने देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। आप नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कि बीजेपी के दबाव पर पुलिस स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी है।
सीएम केजरीवाल के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बयान दिया है, कि डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग की इजाजत निर्वाचन आयोग का काम है। हमारे पास आवेदन आया है, लेकिन हमारे कार्यक्षेत्र से बाहर है, इसलिए आयोग से संपर्क करने की सलाह आम आदमी पार्टी के नेताओं को दी गई है। पुलिस ने बताया कि किसी राजनीतिक पार्टी को इस तरह के कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता होती है, और बिना अनुमति के स्क्रीनिंग करना नियमों का उल्लंघन होगा।
दिल्ली पुलिस ने दिया ये बयान
चुनावों के दौरान ऐसे कार्यक्रमों के लिए अनुमति जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय से लेनी होती है, और पुलिस इस समय अनुमति देने या अस्वीकृत करने का अधिकार नहीं रखती। पुलिस ने सभी राजनीतिक पार्टियों से चुनाव नियमों का पालन करने की अपील की है।
दिल्ली पुलिस धमका रही: आप
दिल्ली पुलिस का बयान आने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दबाव में आकर डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग रोक दी। AAP ने कहा कि दिल्ली भर में थिएटर मालिकों को धमकाया गया है कि वे डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन न करें। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने X पर ट्वीट करते हुए कहा कि BJP इस फिल्म से डरती है, क्योंकि यह फिल्म AAP नेताओं के “गलत तरीके से गिरफ्तारी” से जुड़े रहस्यों को उजागर करती है।





