SVAMITVA YOJNA: पीएम मोदी 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड करेंगे वितरित

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामित्व योजना के तहत प्रदेशवासियों को 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया जाएगा। ग्रामीण भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले, इसलिए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत 2020 में की थी। योजना का उद्देश्य गांवों में आवासित क्षेत्रों में घरों के मालिकों को ‘Record of Rights’ प्रदान करना है।
ड्रोन तकनीकी के माध्यम से रिकॉर्ड तैयार किया गया
SVAMITVA योजना का उद्देश्य है, ड्रोन तकनीक का उपयोग करके ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का सही रिकॉर्ड तैयार करना। इससे संपत्ति से संबंधित विवादों में कमी आई है और अब किसानों को बैंकों से लोन मिलना आसान हो गया है। इसके अलावा, यह योजना संपत्ति कर के सही मूल्यांकन और गांव स्तर पर बेहतर योजना बनाने में भी मदद कर रही है।
अब तक, इस योजना के तहत 3.17 लाख गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा किया गया है, जिससे 92% गांव कवर हो चुके हैं। 2.25 करोड़ प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए जा चुके हैं, और यह योजना पूरी तरह से पुदुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा में लागू हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत 24 अप्रैल, 2020 को की थी और पहले 2020 में ही पहले प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए थे।





