HADSA: बस ने लोडेड लॉरी में मारी टक्कर, 2 की मौत, रेस्क्यू जारी

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के विजयनगरम में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ अनिल नीरुकोन्डा इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज की बस ने एक खड़ी लोडेड लॉरी को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना तब हुई जब बस ओडिशा से लौट रही थी। इस हादसे में आठ लोगो की हालत गंभीर है और दर्जनों लोगों को चोट आई है। घटना स्थल पर पाँच ‘108 एम्बुलेंस’ पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई