Election Policy: अब दो से ज्यादा बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे चुनाव

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ा एलान किया है। आंध्र प्रदेश में अब से दो से ज्यादा बच्चे वाले लोग ही स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। नायडू ने कहा कि सरपंच, नगर पार्षद, निगम अध्यक्ष या महापौर बनने के लिए उम्मीदवार के पास दो से ज्यादा बच्चे होने चाहिए। यह फैसला जनसंख्या में गिरावट को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने गिरती जन्मदर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की पीढ़ी चार-पांच बच्चे पैदा करती थी। लेकिन आजकल की पीढ़ी एक बच्चे तक सीमित है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने वाली नीतियां लेकर आएंगे। नायडू ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर लोगों ने पहले की तरह अधिक बच्चे पैदा किए होते, तो आज की पीढ़ी का अस्तित्व नहीं होता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button