Dogs Detect Criminals: कुत्तों की मदद से पुलिस ने 7 साल में पकड़े 322 अपराधी

कटक। ओड़िशा में चोरी, डकैती, हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ हाईटेक जांच में पुलिस भले ही फेल हो रही है। लेकिन ओड़िशा पुलिस के खोजी कुत्ते आरोपियों को पकड़ने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रहे है। 

पिछले 7 सालों में खोजी कुत्तों ने संपत्ति संबंधी अपराधों के कुल 1563 मामलों में जांच अधिकारियों को पुख्ता सबूत दिए हैं। इसी तरह 322 मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार कर संपत्ति जब्त करने में अहम भूमिका निभाई है।

1961 में हुई थी यूनिट की शुरुआत

यूनिट की शुरुआत 1961 में ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के तहत केवल दो जर्मन शेफर्ड, जॉन और ज्योत के साथ की गई थी। बाद में इस यूनिट का नाम बदलकर ‘K-9 स्क्वाड’ कर दिया गया। अब सभी 34 पुलिस जिलों में खोजी कुत्तों की संख्या 51 तक पहुंच गयी है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और सहायता के लिए 33 ट्रैकिंग कुत्ते, 15 विस्फोटक खोजी कुत्ते, 2 नशीली दवाओं का पता लगाने वाले कुत्ते और एक बेल्जियम मैलिनोइस, जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, रॉटवीलर, डोबर्मन, मूडलहाउंड हैं।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई