HADSA: तेज रफ्तार कार ने महिला-पुरुष को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। हादसा सुबह 9:46 बजे हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फोन पर बात करते हुए सड़क पर चल रही थी। तभी एक युवक पास से गुजरता है, और उसी समय तेज रफ्तार कार दोनों को टक्कर मार देती है।

पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल हट गया था। इसके कारण हादसा हुआ। - Dainik Bhaskar

कई फीट उछले घायल

हादसे के दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला और पुरुष कई फीट दूर जाकर गिरते हैं। इसके बाद कार दूसरी गाड़ी से टकराकर रुक जाती है। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हटने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल, घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है।

5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें, महाराष्ट्र में 66 हजार

  • देश में पिछले 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा 1.08 लाख मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु 84 हजार मौत और महाराष्ट्र 66 हजार मौत के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
  • अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से जारी किए गए 2018 से 2022 के डेटा के आधार पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री ने ‘रोड एक्सीडेंट इन इंडिया, 2022’ रिपोर्ट जारी की है।
  • इसके मुताबिक, 2021 में देश में सड़क हादसों में 1,53,972 मौतें हुई थीं, जो 2022 में बढ़कर 1,68,491 हो गईं।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button