Tonhi harassment case: टोनही बताकर महिला की पिटाई, मोहल्लेवासियों के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के चलते एक महिला को टोनही होने का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा गया। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां मोहल्ले के कुछ युवकों और महिलाओं ने मिलकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की खानापूर्ति कार्रवाई के कारण आरोपी अब पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

मामला गंभीर होता देख सोमवार को पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचा। बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटी। एक महिला को टोनही बताकर मोहल्ले के लोगों ने न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि अब उसे और उसके परिवार को मोहल्ला छोड़ने या जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनका हौसला बढ़ गया। अब न्याय की तलाश में पीड़ित परिवार एसपी ऑफिस पहुँचा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई