LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, 6 जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में मंगलवार को लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ। जिसमें गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 10:45 बजे हुआ, जब जवानों की एक टुकड़ी खंबा किले के पास पेट्रोलिंग कर रही थी।

घायल सैनिकों को इलाज के लिए नजदीकी 150 जनरल अस्पताल (GH) ले जाया गया।

पेट्रोलिंग के दौरान एक जवान का पैर गलती से सेना की बिछाई लैंड माइन पर पड़ गया, जिससे ब्लास्ट हुआ। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए 150 जनरल अस्पताल (GH) राजौरी भेजा गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।सेना अधिकारियों के मुताबिक, यह लैंडमाइन घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई थीं। हालांकि, कभी-कभी ये लैंडमाइंस बहकर अपनी जगह से हट जाती हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं।

घायल जवानों के नाम

  • हवलदार एम गुरुंग (41)
  • हवलदार जे थप्पा (41)
  • हवलदार जंग बहादुर राणा (41)
  • हवलदार आर राणा (38)
  • हवलदार पी बद्र राणा (39)
  • हवलदार वी गुरुंग (38)

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

  • 9 दिसंबर 2024 को पुंछ में एक विस्फोट हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।
  • अक्टूबर 2024 में कुपवाड़ा में एक खदान में धमाका हुआ था, जिसमें 2 जवान घायल हो गए थे।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button