Delhi Elections: CM पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी चुनाव ऑफिस के लिए किया।

शिकायत में बताया गया है कि 7 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे, आतिशी ने PWD का सरकारी वाहन निजी चुनाव ऑफिस पर चुनाव से जुड़े सामान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया। आचार संहिता के मुताबिक, कोई भी उम्मीदवार सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए नहीं कर सकता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई