MAHAKUMBH: 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, पुलिस ने संदिग्ध युवक पकड़ा, पूछताछ जारी

प्रयागराज। महाकुंभ का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) मंगलवार सुबह 6.15 बजे शुरू हुआ। नागा साधु और संत तलवार-त्रिशूल, डमरू के साथ संगम पहुंचे और हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए स्नान किया।

अखाड़ों के संत संगम तक करतब करते हुए पहुंचे।निर्वाणी-निरंजनी अखाड़े के संत पहले स्नान कर चुके हैं। अब जूना अखाड़े के संत संगम के लिए निकले हैं। इन संतों का अमृत स्नान देखने के लिए संगम क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु जुटे हैं। एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लारेन पॉवेल ने भी महाकुंभ में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि वह इसे देखने की इच्छा लंबे समय से रखती थीं। DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। संगम क्षेत्र में 15 से 20 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं।

comp 44 1736825917

अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालु थॉमस बोले….

जर्मनी से आए थॉमस ने कहा, “मैं यहां आध्यात्मिक शक्ति महसूस करने आया हूं, चाहे पानी ठंडा हो।” महाकुंभ में 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
महाकुंभ में 60,000 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। प्रयागराज में वाहनों की एंट्री भी रोक दी गई है।

महत्वपूर्ण घटनाएँ:

  • यति नरसिंहानंद के कैंप के बाहर से पुलिस ने संदिग्ध युवक अयूब को पकड़ा, जो आयुष नाम से अंदर पहुंचने की कोशिश कर रहा था।
    • लेटे हुए हनुमान मंदिर को भीड़ के कारण बंद कर दिया गया है।
    • अखाड़ों ने “अमृत स्नान” शब्द का प्रस्ताव रखा, जो अब शाही स्नान के स्थान पर इस्तेमाल हो रहा है।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button