Thief arrested: सूने मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम राखी स्थित सेक्टर-28 में सूने मकान का ताला तोड़कर सामान समेटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नीरज कुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर का ताला टुटा हुआ मिला और कीमती सामान गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी छोटू टंडन और रितेश खूंटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम और लैपटॉप सहित 80 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।





