MAUSAM: 3 राज्यों में बर्फबारी, 18 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण तापमान 0 डिग्री से नीचे चला गया है। इन में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिनका असर उत्तर भारत के राज्यों पर भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा, कोकसर, अटल टनल और लाहौल की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई है। शिमला में तापमान 5 डिग्री और ताबो में 11.4 डिग्री तक गिरा। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर, मैनपुरी, फतेहपुर और रायबरेली में तापमान 4-5 डिग्री तक रहा। अयोध्या में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया और श्योपुर में बारिश और आंधी का दौर जारी है। भोपाल में भी रविवार को बारिश हुई।

राजस्थान में ओले गिरे
राजस्थान के जोधपुर, नागौर और फलौदी में ओले गिरे। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा और 6 जिलों में कोल्ड वेव का असर देखा गया। जयपुर में विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। देश के 18 राज्यों में घना कोहरा और 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में धुंध के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। मौसम विभाग ने 1-11 जनवरी के बीच 91% कम बारिश का अनुमान जताया है।
इन राज्यों में ये स्थिति
- 13 जनवरी: 6 राज्यों में कोहरा और उत्तर-पूर्व में बिजली गिरने का अलर्ट।
- 14 जनवरी: 9 राज्यों में बारिश, उत्तर भारत में घना कोहरा।
राज्यों में मौसम की स्थिति
- राजस्थान: जयपुर समेत कई शहरों में घना कोहरा, 30 मीटर विजिबिलिटी।
- मध्य प्रदेश: भोपाल, ग्वालियर और 16 जिलों में बारिश।
- बिहार: ठंड के साथ 10 जिलों में हल्की बारिश और 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट।





