MAHAKUMBH: महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, सरकार को मिलेगा 2.5 लाख करोड़ रेवेन्यू

प्रयागराज।महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर देश-विदेश से करीब 40 करोड़ लोग प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस 45 दिन के आयोजन के लिए सरकार ने बुनियादी सुविधाओं में भारी निवेश किया है।

भारतीय उद्योग परिसंघ के अनुसार, महाकुंभ से सरकार का राजस्व 2 से 2.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। पिछले महाकुंभ (2013) से सरकार को 12,000 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के मुताबिक, महाकुंभ में उपभोक्ता चीजों का कारोबार 17,310 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। पूजा सामग्री की बिक्री 2,000 करोड़ और फूलों की बिक्री 800 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है। पिछले कुंभ (2019) में करीब छह लाख लोगों को रोजगार मिला था, जबकि इस बार यह आंकड़ा डेढ़ गुणा बढ़ सकता है।

अब तक 45 हजार परिवारों को मिला रोजगार

उत्तर प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट के अनुसार, अब तक 45,000 परिवारों को इस आयोजन से रोजगार मिल चुका है। 2024-25 के बजट में राज्य सरकार ने महाकुंभ के लिए 2,500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, वहीं केंद्र सरकार ने 2,100 करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज दिया है। दोनों सरकारें मिलाकर अब तक 6,382 करोड़ रुपए अलॉट कर चुकी हैं, जिनमें से 5,600 करोड़ रुपए इवेंट मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई