Ramlala PranPratishtha Anniversary : PM ने दी बधाई, योगी करेंगे महाआरती, 10 राज्यों से भक्त पहुंचे

अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ देश में मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि राम मंदिर भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला की महाआरती करेंगे। राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है और अयोध्या का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। कड़ाके की ठंड के बावजूद दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत 10 राज्यों से भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगाए हैं, जहां 5 हजार मेहमानों की मेज़बानी की जाएगी, जिनमें 110 VIP गेस्ट होंगे। यहां राम कथा का आयोजन भी होगा। 11 से 13 जनवरी तक होने वाले उत्सव में VIP दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक जारी रहेंगे।
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास बोले
रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। पूरी अयोध्या को सजाया गया है। सभी मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा। सीएम योगी भी इसमें शामिल होंगे। रामलला की आरती करेंगे।





