HMPV का बढ़ रहा ग्राफ, देश में मिले अब तक 12 केस

दिल्ली। चीन की बीमारी HMPV का भारत में लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। देश में अब तक 12 केस मिल चुके है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। HMPV का ताजा केस उत्तर प्रदेश में सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला संक्रमित होने की जानकारी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों में अलर्ट रहने और जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है। आपको बता दे, कि HMPV एक वायरस है, जो आमतौर पर जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं पैदा करता है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस वायरस के फैलने को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस अधिकतर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को इस वायरस के संक्रमण के लक्षणों पर नजर रखने और उपचार के लिए तैयार रहने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, HMPV के मामलों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें और बुनियादी स्वच्छता उपायों का पालन करें।
यहां अब तक इतने मिले केस
- महाराष्ट्र: 3
- गुजरात: 3
- कर्नाटक: 2
- तमिलनाडु: 2
- पश्चिम बंगाल: 1
- उत्तर प्रदेश: 1





