MAUSAM: राजधानी में कोहरे का कहर, दृश्यता शून्य

दिल्ली। पहाड़ो में बर्फबारी की वजह से देश में कोहरे का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, और कोहरा बहुत घना रहेगा।
हवाई सेवा प्रभावित
कोहरे के कारण फ्लाइट सेवाओं पर असर पड़ा है। यात्रियों को संबंधित एयरलाइनों से अपने फ्लाइट की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे AQI 409 दर्ज किया गया। इससे पहले कल सुबह यह 299 था।
घने कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली में कई रात शिविरों में सभी बिस्तर भर गए हैं। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) ने 235 तंबू लगाए हैं, ताकि बेघरों को शरण मिल सके।

3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
- हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का अलर्ट।
- राजस्थान के कुछ स्थानों पर तूफान का अलर्ट।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट।
12 जनवरी: तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
- राजस्थान, एमपी, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा।
- तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है।
- उत्तर भारत के राज्यों कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है।





