cyber fraud: रेलवे कर्मचारी की पत्नी से 2 लाख 51 हजार की ठगी, क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का दिया झांसा

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मी की पत्नी से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर 2 लाख 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरीखुर्द शारदानंद नगर निवासी ईश्वरनाथ तंबोली की पत्नी ने हाल ही में नया क्रेडिट कार्ड लिया था।

उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें खुद को बैंक कर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड एक्टिव नहीं होने की बात कही गई और फिरएक्टिवेशन के लिए 5000 रुपये सहित अन्य रकम की मांग की गई। ठगों ने इस तरह अलग-अलग बहाने बनाकर कुल 2 लाख 51 हजार रुपये ट्रांसफर कराए।

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित महिला ने अपने पति को इस मामले की जानकारी दी, और फिर इस मामले की शिकायत ईश्वर नाथ तंबोली ने थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 व 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई