रमेश ठाकुर बने रायपुर शहर जिला अध्यक्ष, बीजेपी ने नामों का किया एलान

रायपुर। भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों का एलान करना शुरू कर दिया है। रमेश ठाकुर को रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष चुना गया है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की है। इसके अलावा बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत अन्य राज्यों के भी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।





