गुंडे-बदमाशों को हर रविवार थाने में देनी होगी हाजिरी, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर। सिटी कोतवाली के नए थाना प्रभारी विवेक पांडे ने पदभार संभालते ही अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। उनके सख्त आदेशों ने क्षेत्र में बदमाशों और गुंडागर्दी करने वालों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। अब हर रविवार बदमाशों को थाने पहुंचकर हाजिरी लगानी होगी। टीआई ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
सिटी कोतवाली के टीआई विवेक पांडे ने अपराध और गुंडागर्दी पर नकेल कसने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्र के सभी बदमाशों को चेतावनी दी गई है कि वे गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और हर रविवार सिटी कोतवाली में हाजिरी लगाएं। टीआई ने यह भी साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





