लेबर सप्लाई करने का झांसा देकर 46 लाख से ज्यादा की ठगी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में लेबर सप्लाई करने के नाम पर 46 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना 8 नवंबर से 25 नवंबर के बीच की है, जब आरोपी अफसर अली और अनवर अली ने सरस्वती नगर कोटा के सिंगापुर सिटी में रहने वाले राहुल कुमार गर्ग से लेबर सप्लाई के नाम से 46 लाख 20 हजार रुपये लिए।

वहीं एक साल बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने लेबर की सप्लाई नहीं की और ना ही पैसे वापस लौटाए। जिसके बाद प्रार्थी राहुल ने गंज थाना पहुंचकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button