दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, शराब के लिए पैसा नहीं देने पर की हत्या

कोरबा। कोरबा जिले के ड़ेंगूरडीह स्थित बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली थी। शव की शिनाख्त राम कुमार राठिया के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान शक के आधार पर मृतक के साथी झूल सिंह उर्फ भैया अघरिया को हिरासत में लिया। वहीं कड़ाई से पूछताछ करने बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूल की। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने राम कुमार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उसके द्वारा पैसे नहीं देने पर टंगिया से अपने दोस्त पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।





