बीजेपी ने दीपक बैज के साथ आरोपी सुरेश का फोटो किया पोस्ट, बचाव में उतरे धनेंद्र साहू, कहा- फोटो खींचने का मतलब संरक्षण देना नहीं होता

रायपुर। बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने एक फोटो वायरल किया है, जिसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ आरोपी सुरेश चंद्राकर की फोटो है। इस पर बीजेपी ने कहा है, की कांग्रेस पार्टी आरोपियों को संरक्षण देती है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने दीपक बैज का बचाव करते हुए कहा कि पत्रकार मुकेश की हत्या का कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने फोटो वायरल करने पर कहा कि बीजेपी पत्रकार की हत्या पर राजनीती कर रही है।

किसी साथ फोटो खींचने का ये मतलब नहीं कि आरोपियों को कांग्रेस सरंक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून व्यवस्था संभालने में असमर्थ हो गई है, जिसके कारण आए दिन प्रदेशभर में तरह-तरह के अपराध हो रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button