देश के 14 राज्यों में कोहरे का कहर, 295 फ्लाइट चल रही लेट

दिल्ली। पहाड़ो में बर्फबारी की वजह से देश के 14 राज्यों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कोहरे का कहर का आकलन यह देखकर पता लगाया जा सकता है, कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली विजिबिलिटी घटकर जीरो मीटर तक पहुंच गई है। कोहरे के कारण फ्लाइट्स और ट्रेन लेट चल रही है। दिल्ली में शनिवार सुबह 255 फ्लाइट्स, कोलकाता एयरपोर्ट पर 40 फ्लाइट्स चंडीगढ़, अमृतसर और आगरा एयरपोर्ट पर में फ्लाइट्स प्रभावित हुई है। देश के अधिकांश राज्यों में ट्रेन लेट चल रही है। 

हिमाचल के 7 जिलो में बर्फबारी का अलर्ट 

मौसम विभाग ने हिमाचल के 7 जिलों में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बर्फबारी का दौर अभी नहीं रुकेगा। इन राज्यों में बर्फबारी के कारण ही उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ जिलों में कल बारिश हो सकती है, लेकिन MP में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि, यहां 2 दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है। 

4 जनवरी को राज्यों में मौसम का हाल

  • कोहरा- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश
  • शीतलहर- उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश
  • बारिश/बर्फबारी- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख
  • बारिश- पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई