देर रात को गिरा मकान, मां-बेटे की मौत, घायलों की तलाश जारी

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी के अजुहा कस्बे में गुरुवार देर रात कच्चा मकान ढहने से घर में सो रहे मां-बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई। तेज आवाज से जागे स्थानीय लोगों ने मशक्कत करके मृतको के शव को बाहर निकाला।

Hero Image

हादसे में गोवंश के बछड़े की भी मौत हुई है। कौशांबी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मृत व्यक्ति का नाम मोहम्मद शरीफ और शकीना बानो बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच पड़ताल की जा रही है। मलबे में अभी कोई और तो नहीं दबा, इसकी जांच पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button