भारत का पहला कांच का पुल आम लोगों के लिए खुला, जाने क्या है खासियत

कन्याकुमारी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भारत का पहला कांच का पुल लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 30 दिसंबर को किया था।
यह पुल वास्तुशिल्पीय उपलब्धि वाले 2 प्रतिष्ठित स्थलों विवेकानंद रॉक मेमोरियल और 133 फुट ऊंची तिरुवल्लुवर प्रतिमा को आपस में जोड़ती है। उद्घाटन तिरुवल्लुवर प्रतिमा की रजत जयंती के अवसर पर हुआ, जिसका अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने किया था। पुल के बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
पुल की खासियत
- कांच का पुल 77 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा है।
- यह धनुषाकार मेहराबनुमा संरचना है, जिसका निर्माण तमिलनाडु सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 37 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
- कन्याकुमारी में यह नया स्थान आगंतुकों को समुद्र के ऊपर सैर करने और समुद्र के अद्भुत दृश्य देखने का एक शानदार अनुभव प्रदान करेगा।
- पुल बनने से पहले पर्यटकों को इन दोनों स्थलों के बीच आने-जाने के लिए नौका पर निर्भर रहना पड़ता था।





