2025 के पहले दिन मे आये है ये संकेत तो आपका पूरा साल चमकेगा..

2025 दिवंगत संत नीम करोली बाबा के उपदेश और विचार जनमानस में फैले हुए है। 20वीं सदी के महान संत नीम करोली बाबा हनुमान जी के सेवक हुआ करते थे, जिनके आशीर्वाद से उन्हें दिव्य ज्ञान और अद्भुत शक्तियां प्राप्त थी, इस तरह की मान्यताएं समाज में प्रचलित है। नीम करोली बाबा के अनुसार, नववर्ष (2025) के पहले दिन कुछ चीजें आपको दिखाई देती है, तो समझ जाना चाहिए कि, उसके जीवन में खुशियां आने वाली है।

नीम करोली बाबा के अनुसार, नववर्ष के पहले दिन यदि आपको प्रभु के किसी सेवक के दर्शन यकायक हो जाए, तो समझे कि आपके साल की शुरुआत शुभ हुई है। कहा जाता है कि, नए साल के पहले दिन साधु-संत के दर्शन करने से सालभर व्यक्ति पर देवी-देवताओं की कृपा बरसती रहती है।

नीम करोली बाबा के अनुसार, यदि नववर्ष के पहले दिन आप ईश्वर भक्ति में लीन है और अचानक से आंखों में से आंसू गिरना शुभ संकेत होता है। इससे माना जाता है कि, आपकी नववर्ष पूजा को ईश्वर ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद से ही आपके जीवन से दुःख और दर्द दूर होने लगते है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई