भाजपा नेताओं के 2 गुट आपस भिड़े, अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर उपजा विवाद

कांकेर। कांकेर जिले के चारामा में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर भाजपा नेताओं के दो गुटों में शनिवार की रात मारपीट हो गई। रेट खदान को लेकर दोनों गुट आपस में भीड़ गए। जिसमें नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित भाजपा, युवा मोर्चा संगठन से जुड़े लोग शामिल हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बढ़ा तो दोनों गुट रात 1 बजे चारामा थाना पहुंचे, यहां दोनों गुट एक ही पार्टी के होने के कारण मामला रफा-दफा कर दिया गया। विवाद का असर यह हुआ कि दूसरे दिन प्रशासन ने चारामा इलाके की 14 खदानों को बंद करा दिया। चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष एक साथ रात में थाना आए थे। दोनों में आपसी मनमुटाव था। दोनों पक्ष की आपसी रजामंदी होने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई