पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है ऐसा प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट ने जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।

आपको बता दें कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज रात ही कर्नाटक से दिल्ली रवाना हो रहे है और कांग्रेस के कल के सभी कार्यक्रमों को कल के लिए रद्द कर दिया गया है। वही अभी-अभी प्रियंका गांधी भी दिल्ली के एम्स पहुंची है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को कर्नाटक में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट रहे हैं। बता दें कि दोनों नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कर्नाटक गए हुए थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button