पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, एम्‍स में किया भर्ती..

एजेंसी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्‍स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को रात करीब 8 बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

उनके परिवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल पहुंच गई हैं। मनमोहन सिंह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में देश के वित्त मंत्री के रूप में प्रमुखता से उभरे थे, उन्होंने अर्थव्यवस्था को बदलने वाले व्यापक सुधार लाए थे। यूपीए के दो कार्यकाल के प्रधानमंत्री के रूप में, वह 2004 और 2014 तक शीर्ष पद पर रहे और इस साल की शुरुआत तक राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button