2 साल के बच्चे को नाग ने दो बार डसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले के मोहलाई गांव निवासी हेमचंद कश्यप के दो वर्षीय बेटे गुलशन कश्यप को नाग ने दो बार डस लिया। जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना उस समय हुई, जब गुलशन अपनी मां शुगरबत्ती के साथ नानी के घर कुसमा गांव गया हुआ था। दोपहर में आंगन में खेलते समय जहरीला सांप अचानक आया और गुलशन के पैर में डस लिया। परिजनों ने सांप को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उसने मासूम को दोबारा डस लिया। सर्पदंश से गुलशन की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल कोण्डागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई