पाकिस्तान ने तालिबान के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, 15 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर तालिबान के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान आर्मी ने ये हमला पाकिस्तानी सीमा से लगे अफगानिस्तान के पकटिका प्रांत के पहाड़ी इलाकों में किए गए। 

एयरस्ट्राइक में कम से कम 15 लोगों के मारे जाने का दावा पाकिस्तानी सेना ने किया है। पाकिस्तानी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया है, कि हमले में पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया गया है। अधिकारियों ने कई आतंकियों के मरने का दावा किया। हालांकि ये साफ नहीं है कि पाकिस्तानी विमान अफगानिस्तान में कितने भीतर गए और हमले कैसे किए। मार्च के बाद दूसरी बार पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने की निंदा

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा की है। काबुल ने आरोप लगाया कि बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत आम नागिरकों को निशाना बनाया गया है। अफगानिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया।

अफगानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। मंत्रालय ने लिखा कि इस तरह के एकतरफा कदम किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। अफगानिस्तान ने एयरस्ट्राइक का जवाब देने की बात कही। मंत्रालय ने लिखा, ‘अपनी मातृभूमि की रक्षा करना हमारा अधिकार है, हम इस कायरतापूर्ण हमले का जवाब जरूर देंगे।’ 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई