पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के दिमाग में खून का थक्का, इलाज कर रहे डॉक्टर ने की पुष्टि

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को बीते हफ्ते शनिवार को तबीयत खराब होने पर ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी हालत अभी भी स्थिर है और पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं है। मंगलवार को कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अहम जानकारी दी। डॉक्टर के मुताबिक, कांबली के ब्रेन में खून के थक्के जमे हैं।

विनोद कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक द्विवेदी ने मंगलवार को बताया, ‘हमने उन्हें बीती शनिवार शाम को भर्ती कराया था। उन्हें मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आ रहे थे… जब हम उन्हें अस्पताल लेकर आए तो उन्हें तेज बुखार था और मांसपेशियों में ऐंठन के कारण चलने में दिक्कत हो रही थी। जांच में पता चला कि उन्हें यूरिन इंफेक्शन है और सोडियम और पोटेशियम की कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन हो रही थी। ब्रेन के स्कैन से पता चला कि उनके शरीर में पुराने थक्के हैं क्योंकि उन्हें हाल ही में स्ट्रोक भी हुआ था। हमने उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया क्योंकि उनका ब्लड प्रेशर भी कम था… उनकी हालत स्थिर है लेकिन उनका इलाज और फिजियोथेरेपी जारी है। हम उन्हें 2-3 दिनों में छुट्टी देने की योजना बना रहे हैं।’

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button