Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Allu Arjun के घर पर पथराव का मामला… BJP ने बोला कांग्रेस पर हमला, बताया- स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद

हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वजह से पुष्पा 2 की एतिहासिक सक्सैस का भी वह आनंद नहीं ले पा रहे हैं। अब उनके परिवार पर भी हमले का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, रविवार को बदमाशों के एक समूह ने उनके घर पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद उनकी पत्नी सहित बच्चों को घर तक छोड़ना पड़ा।

भाजपा ने अल्लू अर्जुन के घर पर हमले को लेकर तेलंगाना कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस घटना को स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद करार दिया है।

घर छोड़ने को मजबूर हुआ परिवार

इस हमले के समय अल्लू अर्जुन घर पर मौजूद नहीं थे। उनका परिवार अकेला था। इस हमले के बाद अभिनेता परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। उनके बच्चे अल्लू अरहा और अल्लू अयान को कार से घर से बाहर सुरक्षित स्थान पर जाते देखा गया है।

अल्लू अर्जुन के घर पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है। वह उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्य हैं। उनको रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनको कुछ ही समय बाद जमानत भी मिल गई थी।

पुष्पा के पिता को कानून पर विश्वास

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने घर पर हुए हमले को लेकर कहा कि यह समय संयम से काम लेना का है। सबने देखा कि हमारे घर पर क्या हुआ है। कानून अपना काम करेगा। हमें उस पर पूरा विश्वास है। हमलावर गिरफ्तार हो चुके हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई