Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायगढ़ में प्रशासन पहुंचा किसानों के द्वार: ऋण पुस्तिकाएं और बी-वन का वितरण

रायगढ़। जिले में चल रहे सुशासन सप्ताह में जिला प्रशासन हितग्राहियों तक पहुंच कर उन्हें नागरिक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

इसी कड़ी में तहसील पुसौर अंतर्गत विभिन्न किसानों को उनके गांव पहुंचकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने ऋण पुस्तिका वितरित की। वहीं स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र भी हितग्राहियों के घर पहुंचकर दिए गए।

पुसौर तहसीलदार नेहा उपाध्याय व नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा के साथ आज क्षेत्र के किसान जयकृष्ण, संतोष यादव व परशुराम को ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराई, वहीं सुनील कुमार को बी-वन प्रदान किया गया।

किसानों ने कहा कि उन्हें ऋण पुस्तिका घर में पहुंचाकर दी गई। इससे धान बेचने एवं कृषि संबंधी अन्य कार्यों में उन्हें समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी प्रकार ग्राम तड़ोला के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र भी उन्हें उपलब्ध करवाया गया। जिनमें अनिल सिदार, शुभम सिदार व अन्य बच्चों के जाति प्रमाण पत्र शामिल थे।

बच्चों के पालकों के साथ गांव के सरपंच ने कहा कि यह खुशी की बात है कि बच्चों के प्रमाण पत्र घर तक पहुंचा कर दिए गए। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि बच्चों के लिए इन जरूरी दस्तावेजों के निर्माण प्राथमिक के साथ त्वरित रूप से किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले में 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है।

प्रशासन गांव को ओर थीम के साथ आयोजित इस अभियान में नागरिक सेवाओं की सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभागों द्वारा आउटरीच कार्यक्रमों के आयोजन के साथ हितग्राहियों के बीच शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई