Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अगर आप भी पहनते हैं टाइट बेल्ट, तो हो सकती है बड़ी समस्या !

टाइट बेल्ट पहनने से सेहत पर कई प्रकार के नकरात्मक असर हो सकते हैं। यह न केवल पेट और पेल्विक एरिया पर दबाव डालता है, बल्कि ब्लड सप्लाई, प्रजनन अंगों, कमर और रीढ़ की हड्डी पर भी असर डाल सकता है। अगर आप भी टाइट बेल्ट पहनने की आदत रखते हैं, तो इसे आज ही बदलें। वरना हो सकती है गंभीर समस्या

HEALTH: आजकल महिलाएं और पुरुष दोनों ही जींस पैंट पहनना पसंद करते हैं। कुछ लोग बेल्ट के बिना पेंट पहनते हैं, जबकि कुछ लोग पेट की फिटिंग के लिए बेल्ट पहनते हैं। कई लोग अपनी पैंट को टाइट रखने के लिए बेल्ट को और भी टाइट बांधते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है? टाइट बेल्ट पहनने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि टाइट बेल्ट पहनने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

ब्लड सप्लाई प्रभावित होना

टाइट बेल्ट पहनने से नसों में ब्लड सप्लाई रुक सकती है। इसका मतलब है कि रक्त का प्रवाह सामान्य रूप से नहीं हो पाएगा, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। पेट के एब्डॉमिनल मसल्स पर ज्यादा दबाव पड़ने से वे काम करना बंद कर सकते हैं, और यह स्थिति नसों की समस्याओं को बढ़ा सकती है। इसके परिणामस्वरूप, उस एरिया में सुन्नपन या दर्द हो सकता है। इसके अलावा, पेट पर दबाव बढ़ने से पेट में मौजूद एसिड गले तक पहुंच सकता है, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

प्रजनन अंगों पर प्रभाव

टाइट बेल्ट पहनने से पेल्विक एरिया पर भी दबाव पड़ता है। यह दबाव प्रजनन अंगों पर असर डाल सकता है, जो लंबे समय तक बने रहने पर फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) पर बुरा असर डाल सकता है। पेल्विक एरिया पर अधिक दबाव पड़ने से महिलाओं और पुरुषों दोनों में प्रजनन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस कारण से, टाइट बेल्ट पहनने से बचना चाहिए ताकि प्रजनन अंगों पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

कमर दर्द की समस्या

अगर आप टाइट बेल्ट पहनते हैं और आपको कमर में दर्द की समस्या है, तो यह बेल्ट की वजह से भी हो सकता है। कमर के पास कई नसें और सिस्टिक नर्व्स गुजरती हैं। जब आप बेल्ट को टाइट बांधते हैं, तो इन नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे सूजन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको कमर में दर्द महसूस हो रहा है, तो कुछ समय के लिए बेल्ट न पहनें। अगर दर्द कम होता है, तो इसका मतलब है कि बेल्ट पहनने से ही यह समस्या हो रही थी।

रीढ़ की हड्डी को नुकसान

टाइट बेल्ट पहनने से रीढ़ की हड्डी पर भी दबाव पड़ सकता है, जिससे रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, घुटनों के जोड़ों पर भी अधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे घुटनों में दर्द और जोड़ों में समस्या हो सकती है। लंबे समय तक टाइट बेल्ट पहनने से यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जिससे रीढ़ की हड्डी, कमर और घुटनों के जोड़ों में स्थायी नुकसान हो सकता है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप टाइट बेल्ट पहनने से बचें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई