DPS स्कूल बम धमकी: भाई-बहन ने दी थी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली। दिल्ली के 3 स्कूलों में बम की धमकी वहां पढ़ने वाले दो छात्रों ने ही दी थी। दोनों भाई-बहन थे। स्कूल के एग्जाम पोस्टबॉन हो, इसलिए छात्रों ने इस हरकत को अंजाम दिया था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने रविवार को बम मामले में यह जानकारी सार्वजनिक की है। पुलिस ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान छात्रों ने माना कि उन्होंने ई-मेल के जरिए 3 स्कूलों को बम की धमकी भेजी थी। वे चाहते थे कि एग्जाम टाल दिए जाएं। छात्रों को यह आइडिया पूर्व की घटनाओं से मिला था। उन्होने परीक्षा की तैयारी नहीं की थी, इसलिए धमकी दे दी। पुलिस ने बताया कि दोनों छात्र थे, इसलिए काउंसिलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

17 दिसंबर को दी थी धमकी

17 दिसंबर को रोहिणी और पश्चिम विहार स्थित 3 स्कूलों में बम होने की धमकी भेजी गई थी। इसमें 72 घंटों के भीतर 85 लाख रुपए भेजने की बात कही गई थी। लिखा था कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो बम ब्लास्ट कर दिया जाएगा। आपको बता दे, कि दिल्ली में इस साल मई से लेकर अब तक 50 बम की धमकियां भेजी गई हैं। इसमें सिर्फ स्कूल ही नहीं अस्पताल, एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियां भी शामिल हैं। इस महीने 4 बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई